मेरठ, जुलाई 15 -- Meerut News: सुप्रीम कोर्ट से आए आदेश के बाद शास्त्रीनगर इलाके में महिलाओं, क्षेत्रवासियों के बीच आवास विकास परिषद अफसरों के खिलाफ आक्रोश बढ़ गया। महिलाएं सुबह ही क्षेत्र में निकली और सभी को एकजुट कर 90वें दिन भी धरना जारी रखा। सेक्टर दो इलाके में बाजार बंद रहा। महिलाओं ने अफसरों, भाजपा एवं सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अपना आक्रोश जताया। विधायक अतुल प्रधान भी धरनारत महिलाओं के बीच पहुंचे और आश्वासन दिया। धरने पर बैठी महिलाओं एवं क्षेत्रवासियों का बुधवार को भी फिर दर्द झलका आया। कहा कि 90 दिन से वह लगातार आंदोलन चला रही है। सिर्फ आश्वासन ही मिले, न्याय-राहत नहीं मिली। महिलाओं ने बुधवार को सुबह की सड़कों पर निकलकर बाजार बंद रखने की अपील की। परिणाम स्वरूप बाजार बंद रहा। आंसुओं का सैलाब बह रहा है। महिलाएं-बच्चे फफक रहे है। धरन...