Meerut News: मेरठ: रक्षाबंधन से पहले मिल सकता है स्वच्छता मित्रों को वेतन
मेरठ, अगस्त 17 -- Meerut News: मेरठ। भारतीय संविदा आउट सोर्सिंग कर्मचारी संघ अध्यक्ष दिनेश सूद समेत पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल नगर आयुक्त सौरव गंगवार से मिला। नगर आयुक्त से रक्षाबंधन के त्योहार को मद्देनजर इस माह का पूरा वेतन 28 अगस्त से पहले एडवांस देने का आग्रह किया। इस पर नगर आयुक्त ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया। नगर आयुक्त को ज्ञापन देकर संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि 28 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। नगर निगम के कार्यरत सभी आउट सोर्सिंग स्वच्छता मित्रों को अगस्त पेड सितंबर का वेतन 28 अगस्त से पूर्व दिलाया जाए, ताकि कर्मचारी रक्षाबंधन जैसे त्योहार को अपने परिवार में हर्षोल्लास के साथ मना सकें। कहा कि पूर्व में रक्षाबंधन के पर्व के मौके पर आउट सोर्स सफाई कर्मचारियों को त्योहार से पहले वेतन भुगतान होता रहा है। इस दौरान व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.