Meerut News: मेरठ: मांगों को लेकर नर्सिंग स्टाफ ने दो घंटे कार्य बहिष्कार किया
मेरठ, अक्टूबर 24 -- Meerut News: मेरठ, वरिष्ठ संवाददाता 13 सूत्री मांगों पर पूर्व में बनी सहमति के बावजूद शासनादेश जारी न होने से नाराज राजकीय नर्सेस संघ के चरणबद्ध आंदोलन के तहत शनिवार को सरकारी अस्पतालों में नर्स दो घंटे कार्य बहिष्कार पर रहीं। राजकीय नर्सेस संघ की प्रदेश अध्यक्ष शर्ली भंडारी के नेतृत्व में जिला अस्पताल, मेडिकल समेत स्वास्थ्य केंद्रों का नर्सिंग स्टाफ मेडिकल के सुपर स्पेशलियटी ब्लॉक में एकत्र हुआ और विरोध दर्ज कराया। इस मौके पर पवन मिश्रा, मंजू सिंह, माधवी अग्रवाल, सुदेश, योजना अग्रवाल, रेनू बिष्ट, संगीता, सुनीता यादव, सपना, ज्योति, गौरव, रेनू त्यागी, नीलम रानी, फेरी सपना, मिथलेश, खुशबू रश्मि, रेखा, निशा, अनुजा, तारावती रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.