Meerut News: मेरठ: बूंद फाउंडेशन ने बच्चों को बताया स्वच्छता एवं शिक्षा का महत्व
मेरठ, नवम्बर 24 -- Meerut News: मेरठ। सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए बूंद फाउंडेशन द्वारा 'मुस्कान अभियान' के अंतर्गत मलिन बस्ती में रहने वाले एवं भीख मांगकर जीवनयापन करने वाले 50 जरूरतमंद बच्चों के लिए एक विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर फाउंडेशन की टीम बच्चों को फूड प्लाजा साकेत लेकर पहुंची। जहां सबसे पहले सभी बच्चों के हाथ-मुंह धुलवाकर उन्हें व्यक्तिगत स्वच्छता के महत्व के बारे में बताया गया। इसके पश्चात सभी बच्चों को सम्मानपूर्वक भोजन कराया गया। कार्यक्रम के दौरान बूंद फाउंडेशन के संस्थापक रवि कुमार ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता और शिक्षा बेहतर भविष्य की पहली सीढ़ियां हैं। बच्चों को नियमित रूप से साफ-सुथरा रहने, प्रतिदिन स्नान करने, भोजन से पहले हाथ धोने तथा स्कूल जाने के ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.