मेरठ, जुलाई 15 -- Meerut News: बिजली समस्याओं को लेकर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के बैनर तले बुधवार को व्यापारियों ने बाइक-स्कूटर रैली निकाली। कलक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन दिया एवं समस्याओं के समाधान की मांग की। संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापारी मोहनपुरी स्थित संगठन के कार्यालय पर जुटे। यहां से बाइक-स्कूटर रैली निकाली और कलक्ट्रेट पहुंचे। वहां बिजली समस्याओं को लेकर नारेबाजी की। युवा व्यापारी नेता इसरार सिद्दीकी ने कहा कि बिजली संबंधित समस्याओं के समाधान की तरफ ध्यान दिला रहे है, लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा। प्रदर्शनकारियों ने बिजली समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। साथ ही चेतावनी दी कि समस्याओं का समधान एवं बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो वह आंदोलनात्मक कदम उठाने के लिए मजबूर होंगे। यह भी पढ़ें- Bare...