मेरठ, जुलाई 4 -- Meerut News: स्वरोजगार और स्टार्टअप को बढ़ावा देने की योजनाओं में अब महिलाएं भी उत्साह से शामिल हो रही हैं। मेरठ के नगली गांव इसका उदाहरण बन रहा है। यहां बड़ी संख्या में महिलाएं मूर्ति निर्माण का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। खास बात यह है कि बस 20 मिनट में एक मूर्ति बनाकर महिलाएं आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही हैं। जिला प्रशासन द्वारा आजीविका एवं उद्यम विकास कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण के बाद इन महिलाओं को मुख्यमंत्री युवा उ़द्यमी योजना के माध्यम से स्टार्टअप शुरू कराकर आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की तैयारी है। साधारणपुर नंगली गांव में मूर्ति निर्माण कला के प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन नाबार्ड, लीड बैंक और जिला प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से अक्ष एजुकेशन सोसाइटी के साथ किया जा रहा है। सोसाइटी सचिव दीपक विकल ने बताया महिलाओं को 20...