मेरठ, सितम्बर 27 -- Meerut News: मेरठ। जिले से होकर गुजरने वाली काली, कृष्णा और हिंडन नदियों का अस्तित्व लगातार खतरे में पड़ता जा रहा है। नदियों को प्रदूषण मुक्त करने और उनके पुनर्जीवन के लिए सरकारी स्तर पर लगातार योजनाएं और अभियान चलाए जा रहे हैं, लेकिन इनके अपेक्षित परिणाम धरातल पर नजर नहीं आ रहे हैं। प्रदूषण से बुरी तरह प्रभावित नदियों को बचाने के लिए किए जा रहे प्रयास कई बार कागजों से धरातल पर उतरने से पहले ही दम तोड़ते नजर आते हैं। नदियों में गिर रहे प्रदूषित पानी और विभिन्न स्रोतों से पहुंच रहे गंदे पानी ने स्थिति को गंभीर बना दिया है। नदी संरक्षण को लेकर योजनाएं तो बन रही हैं, लेकिन उनके प्रभावी क्रियान्वयन और नियमित निगरानी की कमी के कारण प्रदूषण की समस्या बनी हुई है। नदियों के अस्तित्व को बचाने के लिए अब सिर्फ अभियान और योजनाएं ह...