मेरठ, जुलाई 15 -- Meerut News: दिल्ली रोड पर फैज ए आम कालेज के सामने कूड़ा घर बना देने और आबादी के बीच बढ़ते कूड़े के पहाड़ को लेकर लोगों में आक्रोश है। हालांकि कांग्रेस नेता शहजाद यूसुफ की शिकायत के बाद कैंट बोर्ड सीईओ जाकिर हुसैन एवं मेयर हरिकांत अहलूवालिया ने इसे गंभीरता से लिया। अब सफाई अभियान शुरू कराया है। कांग्रेस नेता शहजाद युसुफ ने कूड़ाघर बना देने एवं इससे हो रही परेशानियों की शिकायत की है। उनका कहना है कि यहां इंटर एवं डिग्री कॉलेज है। इसके आसपास आदि मोहल्ले माही गिरान, तिवारी क्वार्टर्स, नादिर अली बिल्डिंग की आबादी है। आयकर विभाग का दफ्तर है। शहीद स्मारक स्थित है। इसके बावजूद खाता बना दिया गया है। जिसमें तमाम इलाकों की गंदगी डाली जा रही है। जिस कारण इलाके में भयंकर बदबू और बीमारी फैलने का अंदेशा है। जिससे छात्रों एवं क्षेत्रवा...