मेरठ, नवम्बर 24 -- Meerut News: मेरठ। परतापुर इंडस्ट्रियल एस्टेट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के तत्वावधान में आज उद्योग मंदिर स्थित एसोसिएशन सभागार में उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा इंडस्ट्रीयल पॉल्यूशन एवं डीजी जेट विषय पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें उद्यमियों ने भाग लेकर प्रदूषण नियंत्रण से संबंधित नए एवं पुराने नियमों, औद्योगिक इकाइयों की जिम्मेदारियों तथा विभागीय निरीक्षण और अनुपालन से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी को लखनऊ में न्यायालय संबंधी कार्यवाही में उपस्थित होना पड़ने के कारण वे बैठक में शामिल नहीं हो सके। उनके स्थान पर विभाग की ओर से सहायक पर्यावरण अभियंता (एईई) अर्णव कुमार, रणविजय भारती, रश्मि आर्य एवं विभागीय टीम के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। विभाग...