Meerut News: मेरठ: परतापुर में भीषण अग्निकांड, शॉर्ट सर्किट से टेलीकॉम शोरूम जलकर खाक
मेरठ, सितम्बर 15 -- Meerut News: -एक करोड़ से अधिक के नुकसान की आशंका परतापुर थाना क्षेत्र के गगोल रोड पर बीती रात एक दर्दनाक और भीषण हादसा सामने आया। शॉर्ट सर्किट के कारण अनमोल टेलीकॉम नामक मोबाइल शोरूम और दुकान में अचानक भयंकर आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि देखते ही देखते पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण अग्निकांड में शोरूम में रखा हुआ करीब एक करोड़ रुपये का कीमती इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया।घटनाक्रम का विवरण आसपास के लोगों के अनुसार यह घटना बीती रात करीब 3 बजे की है। शुरुआती जांच में आग लगने का मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। शोरूम में रखे महंगे स्मार्टफोन, लैपटॉप, एक्सेसरीज और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलकर नष्ट हो गए। मालिक के अनुसार कुल नुकसान लगभग एक करोड़ रुपये का है। अपनी मेहनत की कमाई को धू-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.