Meerut News: मेरठ: नशे ने ली एक और जान, स्कूटी पर बैठे-बैठे युवक की मौत, पास में मिले इंजेक्शन
मेरठ, सितम्बर 30 -- Meerut News: मेरठ। नशे की लत ने एक बार फिर एक युवक की जान ले ली। टीपीनगर थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक युवक का शव स्कूटी पर बैठी अवस्था में मिला। पुलिस को मौके से नशे के इंजेक्शन और सिरिंज बरामद हुई हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है। टीपीनगर थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह के अनुसार रोहटा रोड पर सिटी स्टेशन की ओर जाने वाले फ्लाईओवर के पास खाली मैदान में एक स्कूटी खड़ी थी, जिस पर एक युवक अचेत अवस्था में बैठा था। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में युवक की मौत हो चुकी थी।उसकी पहचान 26 वर्षीय रजत पुत्र राधेश्याम निवासी बैंक कॉलोनी, कंकरखेड़ा के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि रजत नशे का आदी था। उसे काला पीलिया भी था, जिसके चलते उसक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.