मेरठ, अगस्त 26 -- Meerut News: मोहल्ला मार्कपुरिया में बेखौफ बदमाशों ने दिल्ली पुलिस से सेवानिवृत्त दरोगा के बंद मकान को निशाना बनाकर करीब 25 लाख रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश मकान के ताले तोड़कर करीब दो लाख की नकदी, लाखों के सोने-चांदी के आभूषण और लाइसेंसी राइफल के 80 कारतूस चोरी कर ले गए। परिवार पिछले करीब 20 दिनों से इलाज के सिलसिले में दिल्ली गया हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। सेवानिवृत्त दरोगा जितेंद्र सिंह राठी ने बताया कि 25 अगस्त की सुबह करीब पौने सात बजे पड़ोसी संदीप ने फोन कर मुख्य गेट का ताला टूटा होने की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिवार दिल्ली से बहसूमा पहुंचा। मकान के मुख्य गेट, बैठक और पहली मंजिल पर बने चार कमरों के ताले टूटे मिले। चोरों ने तीन अलमारियों और दो बड़े संदूकों के ताले तोड़कर सामान...