मेरठ, जुलाई 11 -- Meerut News: -परीक्षितगढ़ के गोविंदपुर शकरपुर गांव में पत्नी से विवाद के बाद पिता ने चार वर्षीय बेटे को कोल्ड्रिंक में जहर मिलाकर पिला दिया और खुद भी जहर पी लिया था -बेटे की पहले ही उपचार के दौरान मौत हो गई थी, मेडिकल कॉलेज में भर्ती आरोपी पिता ने भी शनिवार सुबह दम तोड़ दिया

घटना का विवरण -पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

पारिवारिक कलह का कारण किठौर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर शकरपुर गांव में पारिवारिक कलह के चलते एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पत्नी से हुए विवाद के बाद एक पिता ने शुक्रवार को अपने चार वर्षीय मासूम बेटे को कोल्ड्रिंक में जहर मिलाकर पिला दिया और फिर खुद भी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उपचार के दौरान शनिवार सुबह पिता ने भी दम तोड़ दिया, जबकि बच्चे की मौत शुक्रवार को ही हो चुकी थी।

पुलिस का...