मेरठ, जुलाई 9 -- Meerut News: मेरठ बीते बुधवार को कलक्ट्रेट घेराव को लेकर हुए बवाल के मामले में नामजद आरोपियों को गुरुवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोर्ट में पेश किया गया। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सुनवाई के बाद एसीजेएम-10 ने सभी आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। यह भी पढ़ें- मेरठ छात्रा ललिता गौतम हत्याकांड पर हंगामा, SSP ने लोगों पर बरसाएं तमाचे, पुलिस ने फटकारी लाठियांकड़ी सुरक्षा में पेशी ​बवाल के आरोपियों को गुरुवार की सुबह 10 थानों की भारी पुलिस फोर्स की सुरक्षा के घेरे में कोर्ट लाया गया। कोर्ट परिसर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रही। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर मुस्तैद रखा गया था। सुनवाई के बाद एसीजेएम-10 ने सभी आरोपियों को ...