Meerut News: मेरठ: ओवरलोड गन्ने से लदे ट्रक में दौड़ा करंट, बाइक सवार फरदीन की मौत, साथी गंभीर
मेरठ, नवम्बर 9 -- Meerut News: सरधना क्षेत्र के बपारसी-पांचली संपर्क मार्ग पर रविवार दोपहर ओवरलोड गन्ने से लदे ट्रक में करंट उतरने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने बिजली आपूर्ति बंद कराकर दोनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं, उसके साथी की हालत गंभीर बनी हुई है। पांचली बुजुर्ग स्थित दौराला शुगर मिल के गन्ना क्रय केंद्र से रविवार दोपहर ट्रक गन्ना लेकर मिल जा रहा था। ट्रक में क्षमता से अधिक ऊंचाई तक गन्ना लदा हुआ था। बपारसी-पांचली संपर्क मार्ग पर सड़क के ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइन के तार ट्रक में लदे गन्ने से छू गए। इससे ट्रक में करंट उतर आया। चालक ने किसी तरह ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। इसी दौरान हर्रा निवासी 22 वर्षीय फर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.