Meerut News: मेरठ: इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में बल्लों से धमाल, गजक का कमाल
मेरठ, नवम्बर 24 -- Meerut News: मेरठ। मेरठ की पहचान अब सिर्फ खेल के मैदानों में इस्तेमाल होने वाले बल्लों तक सीमित नहीं रही, यहां की रेवड़ी-गजक की मिठास भी अंतरराष्ट्रीय बाजार में दस्तक दे रही है। नई दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में मेरठ के खेल उत्पादों के साथ पारंपरिक खानपान ने भी खरीदारों का ध्यान खींचा है। एक ओर क्रिकेट बैट, फुटबॉल और बॉक्सिंग ग्लव्स के लिए विदेशी ग्राहक बड़े ऑर्डर दे रहे हैं तो दूसरी तरफ मेले में पहली बार विशेष ओडीओसी फूड कोर्ट में पहुंची रेवड़ी, गजक और नानखताई का स्वाद देशी-विदेशी मेहमानों को भा रहा है। सात स्टॉल पर मेरठ के हुनर और स्वाद की नुमाइश
ट्रेड फेयर में मेरठ के सात स्टॉल ट्रेड फेयर में मेरठ के सात स्टॉल लगाए गए हैं। इनमें चार स्टॉल एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) के तहत स्पोर्ट्स गुड्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.