मेरठ, जुलाई 2 -- Meerut News: मेरठ, वरिष्ठ संवाददाता डिफॉल्टर बकायेदारों को दंड ब्याज का लाभ देने के लिए चल रही एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के लिए मेडा अपनी आवासीय योजनाओं में ओटीएस कैंपों का आयोजन करने जा रहा है। यह जानकारी मेडा सचिव अर्पित गुप्ता ने दी। उन्होंने बताया कि 6 जुलाई को शताब्दीनगर, 7 जुलाई को लोहियानगर, 8 जुलाई को गंगानगर, 9 जुलाई को सैनिक विहार, 10 जुलाई को श्रद्धापुरी फेस व और टू, 11 जुलाई को पल्लवपुरम फेस व और टू में ओटीएस कैंप आयोजित किए जाएंगे। कैंप सुबह 8 बजे से अपराह्न 3 बजे तक चलेंगे। डिफॉल्टर आवंटी कैंप में पहुंचकर बकाया जमा करके दंड ब्याज की शत प्रतिशत छूट प्राप्त कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...