मेरठ, अगस्त 23 -- Meerut News: मेरठ भारत विकास परिषद आयुष्मान शाखा की ओर से शनिवार को आईएमए हॉल में हरियाली तीज, रक्षाबंधन, गणतंत्र दिवस एवं जन्माष्टमी का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीपक प्रज्वलित कर वंदे मातरम के साथ किया गया। हरियाली तीज के गीत, देश भक्ति गीत,जन्माष्टमी के अवसर पर भजन एवं रक्षाबंधन के अवसर पर रक्षाबंधन के सुंदर गीतों की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर नीलम गोयल, पिंकी मित्तल, लता गुप्ता, श्वेता गुप्ता, रूबी गोयल, रिनी मित्तल, नेहा गुप्ता, सीमा गोयल, पारुल सिंघल, बबीता मित्तल, सुरभि बंसल, मायरा बंसल, एकांश गोयल, अनुश्री गोयल, अक्षांश, वेदांश, तान्या, मान्या आदि ने भाग लिया। यह भी पढ़ें- Mathura News: हरियाली तीज महोत्सव में महिलाओं ने जीवंत की पुरानी परंपराएं

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...