Meerut News: मेरठ:परतापुर क्षेत्र में अबीका होटल में भीषण आग, बैंक तक पहुंची लपटें और लगा लंबा जाम
मेरठ, सितम्बर 12 -- Meerut News: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत दिल्ली रोड पर स्थित अबीका होटल में शनिवार सुबह शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। इस भयंकर हादसे में होटल के अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया, जबकि बाहर खड़ी दो गाड़ियां भी आग की चपेट में आकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। सुबह अचानक शॉर्ट सर्किट से उठी चिंगारी ने कुछ ही पलों में विकराल रूप धारण कर लिया। होटल से उठती ऊंची लपटें और घने काले धुएं को देखकर आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई। हादसे के वक्त वहां मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी。दमकल और पुलिस की मुस्तैदी सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। आग इतनी भयानक थी कि दमकलकर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.