मेरठ, सितम्बर 27 -- Meerut News: डीपीएम पब्लिक स्कूल बहसूमा में सत्र 2025-26 की वार्षिक परीक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावकों ने भी हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा रहे। विद्यालय प्रबंधन ने उनका स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि बच्चों की सफलता में अभिभावकों और शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इस दौरान डिजिटल बोर्ड का उद्घाटन किया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। इस मौके पर सचिव जगदीश त्यागी, प्रधानाचार्य जिया जैदी आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...