मेरठ, अक्टूबर 17 -- Meerut News: लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज में बृहस्पतिवार को मधुमक्खियां एकाएक आक्रामक हो गई थी। मधुमक्खियों ने चिकित्सक और कुछ लोगों पर हमला कर दिया था। पांच चिकित्सक तथा एक प्लंबर के साथ ही कुछ अन्य लोग घायल हो गए थे। शुक्रवार को मेडिकल में मधुमक्खियों के छत्ते हटाने के लिए इनका चिह्निकरण किया गया। मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. अजीत चौधरी ने बताया कि मधुमक्खियों के छत्ते हटाए जाएंगे। इन छत्तों को हटाने के लिए चिह्निकरण का काम शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि छोटे बड़े करीब बीस से ज्यादा छत्ते हैं, जल्द ही इन्हें हटाया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...