मेरठ, जुलाई 10 -- Meerut News: दो दिन से लगातार हो रही तेज बारिश ने जिले की स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खोलकर रख दी है। गुरुवार को बारिश में अस्पतालों की इमरजेंसी, परिसर समेत वार्ड तक जलभराव हो गया है। मेडिकल अस्पताल के बेसमेंट और स्पेशिलियटी ब्लॉक के प्रथम तल की ओपीडी में पानी भर गया। जिस कारण टीबी एवं चेस्ट ओपीडी को कुछ देर के लिए बंद करना पड़ा। पानी बिजली के पैनल तक पहुंचने के कारण कुछ देर के लिए आपूर्ति बंद करनी पड़ी। देर रात तक पंप लगाकर पानी निकाला गया। अस्पताल की ओपीडी में जलभराव की वजह से मरीज-तीमारदारों को परेशानी झेलनी पड़ी।पर्चा यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: फिजियोथेरेपी कक्ष के रास्ते में जलभराव काउंटर, दवा डिस्पेंसरी समेत ओपीडी के बाहर और भीतर तक पानी भर गया। लाल बिल्डिंग से आने वाला बारिश का पानी भी इसी ओपीडी में जमा हो रह...