Meerut News: मेडिकल कॉलेज : सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक की दो मंजिल में अभी भी बिजली ठप
मेरठ, जुलाई 17 -- Meerut News: सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में बिजली सप्लाई में फाल्ट होने से पिछले छह दिनों से ऊपर की दो मंजिल में बिजली गुल है। इन वार्डों में भर्ती मरीज को दूसरे वार्डों में पहले शिफ्ट कर इलाज किया जा रहा है। गुरुवार को यूरो, पीडियाट्रिक्स ओटी शुरु हुई इनमें दस ऑपरेशन हुए पांच मरीजों के डायलेसिस किए गए। गुरुवार शाम कॉलेज प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता, एसआईसी डॉ. धीरज राज, सीएमएस डॉ. अजीत चौधरी ने सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक, इमरजेंसी की राउंड लिया। इस दौरान इन वार्डों की पूरी व्यवस्था का जायजा लिया। डॉ. अजीत ने बताया कि इमरजेंसी के पैनल को ऊपर की मंजिल पर लगाया जाएगा। जिससे भविष्य में पानी आने पर पैनल में कोई खराबी न हो। अस्पताल प्रशासन ने सबक लेते हुए अब आगे आने वाले समय के पूरी व्यवस्था को दुरुस्त करने का कार्य शुरु कर दिया गया है。...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.