मेरठ, अगस्त 4 -- Meerut News: मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) के अधिकारियों और कर्मचारियों की भी ड्यूटी कांवड़ में लगा दी गई है। कार्यालय में कोई अधिकारी नहीं मिल रहे हैं। कार्य से आने वाले आवंटियों को लौटना पड़ रहा है। सोमवार को भी अधिकतर आवंटियों को अधिकारी नहीं मिल सके। इसके चलते उनका काम नहीं हुआ। उन्हें कांवड़ यात्रा के बाद ही आने को कहा जा रहा है। मेडा सचिव अर्पित गुप्ता की ड्यूटी पुलिस लाइन में खोले गए कांवड़ यात्रा के कंट्रोल रूम में लगाई है। साथ ही मेडा अभियंताओं को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। यात्रा से संबंधित अन्य कार्य के लिए लगाए गए कर्मचारियों को 12 घंटे की डयूटी में लगाया गया है। यह भी पढ़ें- Meerut News: कमिश्नर और डीआईजी ने जानी-रोहटा क्षेत्र में कांवड़ शिविरों की व्यवस्था परखी मेडा कार्यालय में अधिकारियों के नहीं मिलने स...