मेरठ, अक्टूबर 11 -- Meerut News: वेस्ट यूपी के बड़े कॉलेजों में शुमार मेरठ कॉलेज में शिक्षकों के संगठन मेरठ कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन (मेक्टा) चुनाव का बिगुल बज गया है। कॉलेज में मेक्टा के के लिए 12-13 अक्तूबर को 11 से दो बजे तक नामांकन पत्र वितरित और जमा किए जाएंगे। मेक्टा के लिए मतदान 27 अक्तूबर को सुबह नौ से दुपहर दो बजे तक होगा। परिणाम इसी दिन जारी होंगे। वोट मेक्टा ऑफिस में डाले जाएंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रो.अशोक कुमार के अनुसार नामांकन पत्रों की वापसी 14 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से दो बजे तक की जा सकेगी। इसी दिन दुपहर 2:30 बजे नामांकन पत्रों की जांच होगी और वैध प्रत्याशियों की घोषणा होगी। मेक्टा चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, संयुक्त सचिव-कोषाध्यक्ष, सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधि सचिव, शैक्षणिक एवं साहित्यिक गतिविधि सचिव एव...