Meerut News: मेंटीनेंस कार्य के चलते सरधना में आज पांच घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति
मेरठ, जुलाई 20 -- Meerut News: बिजली विभाग ने 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र सरधना टाउन एवं सरधना तहसील पर मेंटीनेंस कार्य के चलते मंगलवार को पांच घंटे बिजली आपूर्ति बंद रखने की घोषणा की है। इस दौरान क्षेत्र के उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिलेगी। एसडीओ रूपेश कुमार द्वारा जारी सूचना के अनुसार 33 केवी लाइन के खंभे बदलने, अंडरग्राउंड केबल बदलने, 33 केवी स्विचयार्ड में मरम्मत और देवी मंदिर के पास जर्जर तारों को बदलने का कार्य कराया जाएगा। इन कार्यों को सुरक्षित ढंग से पूरा करने के लिए 21 जुलाई को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी।विभाग ने बताया कि कार्य पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति तत्काल बहाल कर दी जाएगी। एसडीओ ने क्षेत्र के सभी उपभोक्ताओं से असुविधा के लिए सहयोग और धैर्य बनाए रखने की अपील की है।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.