Meerut News: मृत गोवंशों के अवशेष को लेकर हंगामा
मेरठ, अक्टूबर 6 -- Meerut News: मेरठ। परतापुर के बराल गांव स्थित कान्हा उपवन गोशाला से मृत गोवंश के अवशेषों से भरी नगर निगम की गाड़ी का विहिप और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पीछा कर रिठानी में रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि गाड़ी रोकने के दौरान नगर निगम चालक ने विहिप कार्यकर्ता हिमांशु की बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मारी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सैकड़ों कार्यकर्ता, नगर निगम की गाड़ी से पशु अवशेषों को वापस कान्हा उपवन गोशाला पहुंचाया। हंगामे की सूचना पर अपर नगर आयुक्त पंकज सिंह भी मौके पर पहुंचे, कार्यकर्ताओं ने लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर आक्रोश जताया। मौके पर काफी देर तक गहमागहमी का माहौल रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.