Meerut News: मूल्यांकन को चुनौती देने में लॉ के विद्यार्थी आगे
मेरठ, अक्टूबर 11 -- Meerut News: मेरठ। चौधरी चरण सिंह विवि कैंपस एवं संबद्ध कॉलेजों में परीक्षाओं के बाद अपने नंबरों से असंतुष्ट छात्रों में लॉ पाठ्यक्रम टॉप पर है। इसमें भी सर्वाधिक छात्र एलएलबी के रहे हैं जिन्होंने मूल्यांकन को चुनौती दी। अन्य पाठ्यक्रमों की मूल्यांकन को चुनौती देने वाले आवेदक बेहद कम हैं। यह आंकड़े विवि द्वारा शुक्रवार देर रात जारी 164 छात्रों के चुनौती मूल्यांकन के परिणाम पर आधारित हैं। विवि वेबसाइट पर जारी इस रिजल्ट में 163 उन छात्र-छात्राओं के परिणाम जारी किए हैं जो पहली बार मूल्यांकन में मिले नंबरों से संतुष्ट नहीं थे और उन्होंने दोबारा कॉपी चेक कराने के लिए चुनौती मूल्यांकन की प्रक्रिया में हिस्सा लिया। आंकड़ों के अनुसार इन 163 विद्यार्थियों में से 118 केवल लॉ पाठ्यक्रमों से हैं जिसमें एलएलबी, पांच वर्षीय एलएलबी औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.