मेरठ, सितम्बर 5 -- Meerut News: मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव मुरलीपुर में बीते दिन देर रात दबंगों ने पूरे मोहल्ले में जमकर गाली गलौज की और जब ग्रामीणों ने इस विरोध किया तो आरोपियों ने छत पर चढ़कर ईंट-पत्थर फेंके, जिसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि एक बच्ची के पैर में गहरी चोट पहुंची। शुक्रवार देर रात को गांव मुरलीपुर में रात्रि करीब 11 बजे मुनेन्द्र कुमार टेकचन्द के घर के बाहर गांव के ही विपिन और फतेहपाल पुत्रगण लेखपाल बेवजह गालियां दे रहे थे, जब मुनेन्द्र कुमार ने मना कर दिया तो आरोपी आपा खो बैठे और मुनेन्द्र को भी अपशब्द कहने लगें। वहीं विवाद बढ़ने पर आरोपी विपिन और फतेहपाल तुरंत अपने घर की छत पर चढ़ गये और मुनेन्द्र के मकान पर ईंट-पत्थर बरसाना शुरू कर दिया जिसमें पीड़ित को संभलने का मौका ही नहीं मिला और मुनेन्द्र के छोटे भाई...