मेरठ, अगस्त 1 -- Meerut News: फलावदा थाना क्षेत्र से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई 14 वर्षीय किशोरी को फलावदा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शुक्रवार देर रात मोहल्ला खालापार जिला मुजफ्फरनगर से सकुशल बरामद कर लिया। किशोरी के लापता होने के बाद परिजनों ने युवक पर अश्लील फोटो के माध्यम से ब्लैकमेल बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया था। पुलिस अब किशोरी के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पूरे प्रकरण की गहन जांच में जुट गई है। थाना प्रभारी निरीक्षक पूनम जादौन ने बताया कि किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया गया है। उसके बयान दर्ज कराए जा रहे हैं तथा प्रकरण के प्रत्येक पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...