Meerut News: मुख्य खबर: आसमान में सूर्यकिरण शौर्य की गर्जना, तालियों से गूंजा मेरठ
मेरठ, सितम्बर 21 -- Meerut News: रविवार को मेरठ के मोहिउद्दीनपुर स्थित न्यू टाउनशिप में लगातार दूसरे दिन भारतीय वायु सेना के सूर्यकिरण टीम का एयर शो हुआ। लड़ाकू विमानों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। 9 हॉक एमके-132 विमानों की गड़गड़ाहट सुनकर लोग रोमांचित हो उठे। विमानों ने जमीन से 200 फीट की ऊंचाई पर दिल बनाया। धुएं से लकीरें खींचकर आसमान को तिरंगे से रंग दिया। विमानों ने हवा में कलाबाजियां दिखाईं। एयर शो ने रोमांच, साहस और देशभक्ति का अनूठा संगम प्रस्तुत किया। फाइटर जेट की गर्जना और कलाबाज़ियां दर्शकों के लिए अविस्मरणीय रहीं। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने एयर शो में विमानों के करतब देखे। उन्होंने युवाओं को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते हुए सेना और देश के प्रति समर्पण की भावना को समझने तथा राष्ट्रसेवा के लिए आगे आने का आह्वान किया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.