मेरठ, नवम्बर 10 -- Meerut News: गांव कुसावली में मारपीट और महिला की सोने की चेन छीनने के मामले में कार्रवाई नहीं होने से नाराज किसान सेना ने सोमवार को सरधना थाने का घेराव कर दिया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने थाने में धरना शुरू कर दिया। काफी देर चली गहमागहमी के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। इसके बाद संगठन ने धरना समाप्त कर दिया। मामला छोटी दिवाली का है। गांव निवासी गौतम सोम अपने घर से घेर की ओर जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में कुछ लोगों ने उन्हें घेरकर मारपीट कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची उनकी मां अंजू के साथ भी मारपीट की गई। आरोप है कि इसी दौरान उनके गले से सोने की चेन छीन ली गई। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने सरधना थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी थी। हालांकि, मुकदमा दर्ज नहीं होने ...