Meerut News: मुआवजे को लेकर सांसद से मिले किसान
मेरठ, जुलाई 12 -- Meerut News: मेरठ रविवार को युवा किसान संघर्ष समिति के बैनर तले कई गांवों के किसानों ने मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) से मुआवजे की मांग को लेकर सांसद अरुण गोविल से मुलाकात की। ग्राम काजीपुर, घोसीपुर, जाहिदपुर और लोहियानगर योजना के प्रभावित किसानों ने आरोप लगाया है कि मेरठ विकास प्राधिकरण द्वारा उनका मुआवजा और प्लॉट काफी समय से रोके गए हैं। अपनी इस लंबे समय से लंबित मांग को लेकर किसानों ने सांसद को ज्ञापन सौंपा और मुआवजे व प्लॉट जल्द जारी करने की मांग की। एसपी सिंह, भारत भड़ाना, पार्षद गौरव भड़ाना (काजीपुर), रिंकू भड़ाना गुर्जर, गौरव गुर्जर, प्रिंस भड़ाना, मनोज प्रधान, कपिल भड़ाना (बब्बू), नीटू भड़ाना, कुलदीप भड़ाना, यश भड़ाना, मोहित धामा, सागर बैंसला, आलोक बैंसला, अक्षय बैंसला और मयंक बैंसला सहित अन्य किसान मौजूद रहे।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.