मेरठ, अक्टूबर 22 -- Meerut News: मेरठ। सौरभ राजपूत हत्याकांड में दोषी ठहराई गई पत्नी मुस्कान की 10 माह की बेटी मन्नत उर्फ राधा के भरण-पोषण की जिम्मेदारी लेने के लिए मुंबई के सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर फैजान अंसारी ने मेरठ जिला जज की अदालत में प्रार्थना पत्र दिया है। फैजान ने बच्ची की परवरिश, शिक्षा, चिकित्सा और शादी तक का खर्च उठाने की इच्छा जताते हुए इसके लिए अनुमति मांगी है। हालांकि, बच्ची की देखभाल और भविष्य की व्यवस्था को लेकर अंतिम निर्णय संबंधित कानूनी प्रक्रिया के तहत ही होगा। वहीं फैजान ने दावा किया कि वह टाइगर श्राफ के गोली से घायल ड्राइवर फिरदौस की भी मदद करेगा। मुंबई से फैजान अंसारी बुधवार को मेरठ पहुंचे और अदालत में अपना प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि वह बच्ची की बेहतर परवरिश करने में सक्षम हैं और उसके पालन-पोषण से ...