मेरठ, अक्टूबर 30 -- Meerut News: मेरठ, वरिष्ठ संवाददाता मेरठ पब्लिक स्कूल(एमपीएस) समूह की सभी शाखाओं में सत्र 2027-2028 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया दो नवंबर 2026 से आरम्भ होगी। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन केवल स्कूल की वेबसाइट के माध्यम द्वारा किया जा सकता है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए छात्र का आधार कार्ड एवं माता-पिता व छात्र की स्कैन पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ का रजिस्ट्रेशन फॉर्म में अपलोड होना अनिवार्य है। विद्यालय रजिस्ट्रेशन पत्रों में से उपलब्ध सीटों के अनुसार उपयुक्त रजिस्ट्रेशन पत्रों का चयन करेगा व चयनित रजिस्ट्रेशन पत्र धारकों (एप्लीकेंट्स) को ई-मेल द्वारा रजिस्ट्रेशन के लिए लिंक उपलब्ध कराया जाएगा। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद सम्बन्धित कक्षा का पाठ्यक्रम अभिभावकों की ई-मेल पर भेज दिया जायेगा।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन क...