मेरठ, अक्टूबर 5 -- Meerut News: मिल रोड स्थित राज मेडिकल स्टोर में सोमवार सुबह अचानक आग लगने से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। दुकान से धुआं उठता देख आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। आग तेजी से फैलने के कारण सूचना दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में मेडिकल स्टोर में रखा काफी सामान जलकर खराब हो गया। संचालक ने करीब पांच लाख रुपये के नुकसान का दावा किया है। सोमवार सुबह करीब आठ बजे मिल रोड स्थित राज मेडिकल स्टोर से अचानक धुआं निकलता दिखाई दिया। देखते ही देखते दुकान के अंदर आग की लपटें उठने लगीं। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के दुकानदारों और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तत्काल आग बुझाने के लिए पानी और अन्य संसाधनों का इस्तेमाल किया, लेकिन आग बढ...