मेरठ, जुलाई 6 -- Meerut News: नगर के मोहल्ला कल्याण सिंह स्थित मिल बाईपास पर सोमवार देर शाम पुरानी रंजिश के चलते हथियारबंद युवकों ने बीच सड़क जमकर उत्पात मचाया। आरोपितों ने रास्ते से गुजर रहे बाइक सवारों को रोककर उनके साथ मारपीट का प्रयास किया। इस दौरान एक स्कूटी और दो कारों में लाठी-डंडों व अन्य हथियारों से तोड़फोड़ कर दी। अचानक हुई इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को मौके से हटाकर स्थिति को नियंत्रित किया। सोमवार रात लगभग 9:00 बजे कई युवक बाइकों पर सवार होकर मिल बाईपास पहुंचे। आरोप है कि सभी युवक हथियारों से लैस थे और पुरानी रंजिश के चलते उन्होंने सड़क पर आते-जाते लोगों को रोकना शुरू कर दिया। विरोध करने पर कुछ बाइक सवारों के साथ मारपीट का प्रयास किया ग...