मेरठ, अक्टूबर 29 -- Meerut News: मेरठ। मिट्टी में हुनर घोलकर खूबसूरत उत्पाद तैयार करने वाले माटीकला कारीगरों के लिए मेरठ में रोजगार और बाजार का बड़ा अवसर मिलने जा रहा है। खादी महोत्सव में 5.35 करोड़ रुपये के कारोबार की सफलता के बाद अब दीवाली पर मेरठ में माटीकला मेला आयोजित होगा। एक नवंबर से लगने वाला यह मेला सात दिन तक चलेगा। लोकल फॉर वोकल को धार देने की सरकारी मुहिम के तहत कारीगरों को उनके स्थानीय उत्पादों को बेचने के लिए निशुल्क स्टॉल उपलब्ध कराए जाएंगे। माटीकला बोर्ड के द्वारा मेले का आयोजन पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में किया जाएगा। सात दिवसीय मेले में कारीगरों को निःशुल्क स्टॉल उपलब्ध कराने के लिए चयन प्रक्रिया चल रही है। यह भी पढ़ें- Bareily News: एक नवंबर से जीआईसी में लगेगा माटीकला मेला यहां मिट्टी के दीये, बर्तन और सजावटी ...