मेरठ, सितम्बर 27 -- Meerut News: मार्कशीट नहीं मिलने और कॉलेज बंद होने से परेशान छात्र शनिवार को दिनभर बारिश के बावजूद चौधरी चरण सिंह विवि कैंपस में धरने पर बैठे रहे। ज्ञानस्थली विद्यापीठ मोदीनगर के छात्रों को इंटरनल अंक नहीं आने से दो साल से मार्कशीट नहीं मिली जबकि हस्तिनापुर कॉलेज ऑफ एजुकेशन की संबद्धता खत्म होने से छात्र अधर में फंसे थे। देर शाम तक चले धरने के बाद विवि ने दोनों मुद्दों पर सहमति बनाते हुए समाधान का रास्ता तलाशा। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की उत्तर क्षेत्र समिति के सदस्य एडवोकेट आदेश प्रधान, शशिकांत गौतम, शान मुहम्मद, अक्षय बैसला, अनुज भड़ाना, सौरभ गौतम, गौरव वर्मा, सौरभ जाटव एवं रोबिन जाटव के साथ उक्त दोनों कॉलेजों के विद्यार्थी धरने पर बैठ गए। यह भी पढ़ें- दो साल बाद भी मार्कशीट नहीं, रात तक धरने पर बैठे छात्रछात्रों ...