मेरठ, जुलाई 23 -- Meerut News: मवाना थाना क्षेत्र के मोहल्ला हीरालाल स्थित सैनी धर्मशाला के पास बुधवार देर रात मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। शराब के नशे में धुत युवक ने पहले गाली-गलौज की और फिर अपने साथियों के साथ मिलकर चाचा-भतीजे के साथ मारपीट कर दी। घटना में दोनों घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार देर रात मोहल्ला हीरालाल स्थित सैनी धर्मशाला के पास नाले वाली गली में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। घायल मोनू पुत्र बिसंबर ने बताया कि वह घर का सामान लेकर वापस लौट रहा था। आरोप है कि गली के बाहर कुछ लोगों के साथ बैठा एक युवक, जो शराब के नशे में था, उससे बेवजह गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखत...