Meerut News: मारपीट के मामले में कोर्ट के आदेश पर सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
मेरठ, अक्टूबर 7 -- Meerut News: मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव समयपुर में रक्षा बंधन पर मिठाई के डिब्बों को लेकर एक परिवार के लोगों में संघर्ष हो गया था, जिसमें दो महिलाओं सहित तीन लोग घायल हो गए थे। आरोप है कि थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की जिस पर पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली और सात लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया है। गांव समयपुर निवासी प्रेमराज ने न्यायालय को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 08 अगस्त 2025 को उसकी बहनें सत्तो व गीता राखी बांधने के लिए गांव आई थीं। वह बड़े भाई सतपाल के घर राखी बांधने पहुंची तो वहां भाभी राजवती से मिठाई के डिब्बों को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद सतपाल व उसके परिवार के लोगों ने सत्तों व गीता के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव के लिए पीड़ित का बेटा विशाल पहुंचा तो उस पर भी आरोपियों ने हमला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.