मेरठ, सितम्बर 22 -- Meerut News: थाना क्षेत्र के खेड़ा गांव में ट्रैक्टर के पहिए से छींट लगने पर विवाद हो गया। आरोप है कि गांव के ही व्यक्ति ने परिवार के साथ मिलकर किसान और उसके आठ वर्षीय बेटे पर लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण वहां आए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने थाने में घटना की तहरीर दी है। खेड़ा निवासी संदीप ने तहरीर देते हुए बताया कि रविवार शाम वह अपने आठ वर्षीय बेटे अर्नव के साथ ट्रैक्टर से खेत से घर लौट रहा था। गांव में सतपाल के घर के सामने पहुंचने पर ट्रैक्टर के पहिए से उसके कपड़ों पर छींट पड़ गई। आरोप है कि इस पर सतपाल ने ट्रैक्टर रुकवा लिया। पीड़ित के अनुसार, इसके बाद सतपाल ने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से उस पर और उसके बेटे पर हमला कर दिया...