मेरठ, सितम्बर 2 -- Meerut News: खतौली-फलावदा मार्ग पर बुधवार दोपहर मामूली बात को लेकर छात्रों के दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया और दोनों पक्षों के छात्रों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। सड़क पर छात्रों के बीच हुई मारपीट से कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे खतौली-फलावदा मार्ग पर छात्रों के बीच किसी मामूली बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे के साथ मारपीट शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, छात्रों के बीच काफी देर तक मारपीट होती रही। इस दौरान दोनों पक्षों के छात्र एक-दूसरे को धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गई, हालांकि मामले में देर शाम तक किसी भी पक्ष की ओर से मवाना थाने पर तहरीर ...