Meerut News: माप-तौल और खाद्य विभाग की कार्रवाई से व्यापारी चिंतित
मेरठ, सितम्बर 30 -- Meerut News: दीपावली के त्योहारी सीजन में बाजारों में व्यापार बढ़ने के साथ ही व्यापारियों की चिंताएं भी बढ़ गई हैं। माप-तौल विभाग और खाद्य विभाग की जांच एवं कार्रवाई को लेकर व्यापारियों ने बुधवार को अधिकारियों से मुलाकात कर अपनी समस्याएं रखीं। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मवाना इकाई के संरक्षक शैवाल दुबलिश, अध्यक्ष मांगेराम मित्तल और महामंत्री अंकित जैन माप-तौल विभाग पहुंचे और व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा की। व्यापारियों ने कहा कि दीपावली जैसे महत्वपूर्ण व्यापारिक सीजन में यदि छोटी-छोटी तकनीकी कमियों पर भी तत्काल दंडात्मक कार्रवाई का भय बना रहेगा तो छोटे व्यापारी के लिए व्यापार करना मुश्किल हो जाएगा। व्यापारियों ने मांग की कि पैकिंग, जीएसटी बिल और माप-तौल से संबंधित नियमों की स्पष्ट लिखित जानकारी उपलब्ध कराई जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.