Meerut News: मानक के विपरीत पाइपलाइन डालने का आरोप, लोगों ने काम रुकवाया
मेरठ, अक्टूबर 2 -- Meerut News: बिनौली रोड पर जल निगम की ओर से डाली जा रही पाइपलाइन को लेकर शुक्रवार को लोगों ने हंगामा कर दिया। लोगों ने पाइपलाइन मानक के विपरीत कम गहराई में डाले जाने का आरोप लगाते हुए काम रुकवा दिया। वार्ड सभासद वीरसिंह भाटी के नेतृत्व में लोगों ने मौके पर प्रदर्शन कर विरोध जताया। हंगामे के बाद जल निगम के कर्मचारियों को काम रोककर यहां से जाना पड़ा। वार्ड सभासद वीर सिंह भाटी ने बताया कि जल निगम द्वारा पाइपलाइन डालने का कार्य कराया जा रहा है। मानक के अनुसार एक मीटर गहराई में पाइप डलना चाहिए। जबकि केवल दो फीट गहराई में पाइप डाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि कम गहराई में पाइप डालने से भविष्य में सड़क निर्माण या अन्य कार्य के दौरान पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने की आशंका रहेगी। इसके अलावा बड़े वाहन भी यहां से गुजरते हैं। उनका दबाव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.