Meerut News: माता मरियम के वार्षिक महोत्सव की तैयारियां शुरू, चर्च में हुई विशेष प्रार्थना
मेरठ, अक्टूबर 24 -- Meerut News: सरधना के ऐतिहासिक चर्च में माता मरियम के वार्षिक महोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। महोत्सव से पहले शनिवार दोपहर चर्च में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इसमें श्रद्धालुओं ने प्रभु यीशु का स्मरण कर विश्व शांति, सामाजिक सद्भाव और परिवारों की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। प्रार्थना के बाद श्रद्धालुओं ने चर्च में मोमबत्तियां जलाकर मन्नते मांगी। प्रार्थना सभा में फादर मार्टिन रावत ने प्रभु यीशु की शिक्षाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रेम, करुणा, क्षमा और सेवा मानव जीवन के महत्वपूर्ण मूल्य हैं। जरूरतमंदों की सहायता करना और समाज में भाईचारे को बढ़ावा देना ही इन शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने का सार है। उन्होंने श्रद्धालुओं से आपसी सद्भाव बनाए रखने और मानवता की सेवा के लिए आगे आने का आह्वान कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.