मेरठ, नवम्बर 1 -- Meerut News: सरधना के ऐतिहासिक चर्च में रविवार को माता मरियम के नवीना महोत्सव के तहत विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर माता मरियम के प्रति आस्था प्रकट की। धार्मिक अनुष्ठानों के दौरान देश में अमन-चैन, समाज में सद्भाव और विश्व में शांति की कामना की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ माला जप के साथ हुआ। इसके बाद नवीना की प्रार्थना और पवित्र मिस्सा बलिदान संपन्न कराया गया। श्रद्धालुओं ने चर्च में स्थापित कृपाओं की माता मरियम की चमत्कारी तस्वीर के समक्ष मोमबत्तियां जलाकर प्रार्थना की और अपनी मन्नते पूरी होने की कामना की। इस दौरान फादर पीटर प्रकाश ने कहा कि माता मरियम का जीवन सच्चाई, ईमानदारी, दया और सेवा की प्रेरणा देता है। उनके आदर्शों को अपनाकर जीवन को सार्थक बनाया जा सकता है। वहीं, ...