Meerut News: मां दुर्गा के अलौकिक रूप को निहार भाव-विभोर हुए श्रद्धालु
मेरठ, अक्टूबर 17 -- Meerut News: हस्तिनापुर कस्बे में जारी मां दुर्गा पूजा महोत्सव के दूसरे दिन महासप्तमी पर भक्ति, श्रद्धा और बंगाली संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिला। बंगाली बाजार स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर, बी-ब्लॉक तथा रामकृष्ण बांग्ला एकेडमी में स्थापित मां दुर्गा एवं अन्य देवी-देवताओं की भव्य व मनमोहक प्रतिमाओं को देखकर श्रद्धालु भाव-विभोर तथा मंत्रमुग्ध हो रहे हैं। श्रद्धालुओं ने माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। महासप्तमी के अवसर पर बंगाली परंपरा के अनुसार विशेष नवपत्रिका पूजन का विधान संपन्न किया गया। इस दौरान नौ विशेष वृक्षों के नौ पत्तों व सामग्रियों को एक साथ बांधकर, गंगाजल से स्नान कराकर देवी के नवदुर्गा स्वरूपों के रूप में प्रतिष्ठापित किया गया। प्रतिष्ठाचार्य अमित कृष्ण ने कहा कि महासप्तमी का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण और आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.