मेरठ, अक्टूबर 16 -- Meerut News: सिद्धपीठ मां भद्रकाली मंदिर, श्री कर्ण मंदिर व प्राचीन जयंती माता शक्तिपीठ मंदिर में चल रही नवरात्रि पूजा में शुक्रवार को माता के कात्यायनी स्वरूप की विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। जिसमें श्रद्धालुओं ने शामिल होकर धर्मलाभ अर्जित किया। श्री कर्ण मंदिर के महंत स्वामी शंकर देव ने बताया कि मां कात्यायनी की उपासना और आराधना से भक्तों को बड़ी आसानी से अर्थ, धर्म, काम और मोक्ष की प्राप्ति होती है। उसके रोग, शोक, संताप और भय नष्ट हो जाते हैं। जन्मों के समस्त पाप भी नष्ट हो जाते हैं। सिद्धपीठ मां भद्रकाली मंदिर में महंत प्रणपुरी महाराज व प्रतिष्ठाचार्य हरिओम शर्मा ने पूजा अर्चना की और बताया कि मां कात्यायनी अमोघ फलदायिनी हैं। यह भी पढ़ें- Dumka News: डिजिटल: षष्ठी को हुई मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना, दुर्गा मंदिरो...