Meerut News: महिला को झांसा देकर 1.71 लाख रुपये हड़पे
मेरठ, सितम्बर 4 -- Meerut News: हापुड़ रोड निवासी एक महिला से झांसा देकर साइबर ठगों ने 1.71 लाख रुपये ठग लिए। महिला के पति ने थाना लोहिया नगर पर साइबर ठगी की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हापुड़ रोड के इकबाल नगर निवासी जुल्फकार अहमद ने बताया कि उसकी पत्नी हुमा नाज ने 10 अगस्त को इंटरनेट पर स्किन के डॉक्टर का विज्ञापन देखा। इसमें तमाम तरह की दवाइयों के बारे में बताया गया था। पत्नी ने विज्ञापन पर दिए गए नंबर पर काल की। काल सुनने वाले ने उसे अपनी बातों में उलझाया और उसे दवाई देने की एवज में पांच रुपये भेजने को कहा। साइबर ठगों ने उसे एक क्यूआर कोड भेजा। पत्नी ने क्यूआर कोड पर पांच रुपये भेजने का प्रयास किया, लेकिन रुपया ट्रांसफर नहीं हुआ। 11 अगस्त को पत्नी के मोबाइल पर बैंक से 1,71,637 रुपये निकलने के मैसेज आए। उसने पति को सूचना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.